Showing posts with label योग दिवस के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे लालू यादव के दोनों बेटे. Show all posts
Showing posts with label योग दिवस के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे लालू यादव के दोनों बेटे. Show all posts

Tuesday, June 21, 2016

योग दिवस के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे लालू यादव के दोनों बेटे, खाली रहीं कुर्सियां

पटना (सं.सू.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बिहार में राजनीति की भेंट चढ़ गया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ ने इसका आयोजन रखा था, लेकिन बिहार सरकार के तीन मंत्री इसमें शामिल नहीं हुए।

पतंजलि योगपीठ ने सत्तारूढ़ से कई नेताओं और मंत्रियों को इसमें आमंत्रित किया था। बीजेपी के भी कई नेताओं को इसमें आमंत्रित किया गया। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ विपक्ष के नेता प्रेम कुमार, विधायक नीति नवीन, संजीव चौरसिया और अरुण कुमार यहां योग करने पहुंचे।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने बीजेपी नेताओं के साथ मंच साझा करने से इनकार कर दिया है, इसलिए वो आयोजन में नहीं पहुंचे। तीनों मंत्रियों की कुर्सियां इस मौके पर खाली रहीं।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किसी का नाम लिए बगैर लापता बिहार मंत्रियों पर हमला बोला। उन्होंन कहा, 'योग एकजुट करता है, विभाजित नहीं। योग राजनीति, सत्ता और विरोध से ऊपर है। योग को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए। योग विचारधारा से ऊपर है। वहीं संजीव चौरसिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे योग पर राजनीति कर रहे हैं।