Showing posts with label रघुवंश का नीतीश पर फिर हमला. Show all posts
Showing posts with label रघुवंश का नीतीश पर फिर हमला. Show all posts

Tuesday, February 2, 2016

रघुवंश का नीतीश पर फिर हमला, कहा- सीएम का जनता दरबार दिखावा

पटना (सं.सू.)। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। रघुवंश ने नीतीश के जनता दरबार को दिखावा करार दिया है और उन्हें प्रत्येक दिन जनता से मिलने की सलाह दी है। वे आज मधेशी आंदोलन के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री की इस तल्ख टिप्पणी से राजद और जदयू के बीच का अंतर्द्वंद्व एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। इससे पहले भी कई मर्तबा रघुवंश प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना कर चुके हैं। रघुवंश ने यूपी चुनाव को लेकर किए गए सवाल पर कहा कि सबको साथ लेकर चलना होगा, तभी जीत हासिल हो सकेगी।

रघुवंश की पहले की गईं तल्ख टिप्पणियां...

- बिहार में नीतीश ने बीजेपी के साथ मिलकर शराब को बढ़ावा दिया। (13 जनवरी 2016)

- कानून-व्यवस्था बहाल करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार की ड्राइविंग सीट पर बैठे नीतीश कुमार को लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कड़े क़दम उठाने चाहिए। (दरभंगा इंजीनियर हत्याकाण्ड के मुद्दे पर)