Showing posts with label राघोपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख रामदयाल राय का निधन. Show all posts
Showing posts with label राघोपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख रामदयाल राय का निधन. Show all posts

Saturday, January 16, 2016

राघोपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख रामदयाल राय का निधन


हाजीपुर (सं.सू.)। स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले राघोपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख और जुड़ावनपुर बरारी के पूर्व मुखिया रामदयाल राय का निधन हो गया। वे 105 वर्ष के थे। वे समाजवादी थे। जेपी आंदोलन में रामदयाल ने अहम भूमिका निभाई थी। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान वर्ष 1942 में वे जेल भी गये थे। श्री राय ताउम्र गरीबों व समाज के अंतिम व्यक्ति के हक की लड़ाई लड़ते रहे। उनके निधन की खबर सुनते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गयी।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व विधान पार्षद सह दी वैशाली सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विशुनदेव राय कहा कि उनके निधन से जिले की राजनीति को भारी क्षति हुई है। जिला ने एक महान स्वतंत्रता सेनानी व समाजवादी नेता को खो दिया दिया है। निकट भविष्य में उनकी कमी की भरपाई संभव नहीं है। वहीं राघोपुर राजद के प्रखंड अध्यक्ष बृजनंदन राय, नागेंद्र राय, चंदन चौधरनी, पैक्स अध्यक्ष कामेश्वर चौधरी, हजारी चौधरी, राजद जिलाध्यक्ष पंछी लाल राय, कपिलेश्वर राय, पंकज राय, सुनिल कुमार आदि ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। साथ ही श्रद्धाजंलि भी दी है।

हाजीपुर टाईम्स के संपादक ब्रजकिशोर सिंह जो जुड़ावनपुर बरारी के निवासी हैं ने भी श्री राय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। विदित हो कि श्री सिंह के रामदयाल राय के परिवार से पारिवारिक रिश्ते थे और श्री राय श्री सिंह के दादा स्व. महेश नारायण सिंह के अभिन्न मित्र थे।