Showing posts with label राजनीति का ककहरा सीख रही हैं राजीव प्रताप रूडी की बेटी. Show all posts
Showing posts with label राजनीति का ककहरा सीख रही हैं राजीव प्रताप रूडी की बेटी. Show all posts

Friday, June 10, 2016

राजनीति का ककहरा सीख रही हैं राजीव प्रताप रूडी की बेटी

रामपुर (सं.सू.)। मिशन-2017 यूपी फतेह को लेकर रामपुर के रंगोली मंडप में भाजपा की ओर से विकास पर्व सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सियासत का ककहरा समझने और पिता के पदचिह्नों पर चलने के लिए केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी की बेटी आतिशा रूडी दर्शक दीर्घा में आम कार्यकर्ताओं की तरह बैठी नेताओं के भाषण सुनती रहीं।

सम्मेलन में आतिशा रूडी की मौजूदगी चर्चा का विषय बनीं। इस बावत जब उनसे मीडिया वालों ने बात करना चाही तो उन्होंने साफ मना कर दिया। इतना जरूर बताया कि वह तो पापा के साथ नैनीताल जा रही थीं। यहां पापा को कार्यक्रम में शामिल होना था, अत: वह भी रुक गईं। हालांकि, उनकी मौजूदगी को शहर के हर भाजपाई ने इसी नजरिए से देखा कि आतिशा पिता से राजनीति का ककहरा सीख रही हैं।