नालंदा जिले के अस्थावां से जेडीयू विधायक जितेंद्र कुमार को गांववालों ने खदेड़ दिया। इस बार भी वे जेडीयू के टिकट से यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। गांववालों ने वोटरों को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। मामले को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो गांववालों ने भी पुलिस पर पथराव कर दिया।
फतुआ के मकसुदपुर बूथ पर वोटिंग को लेकर पुलिस और लोगों में भिड़ंत की खबर सामने आई। यहां पर लोगों ने दरोगा को खदेड़ दिया।
गौरीचक थाने के पियरिया में बूथ नंबर 146 पर विधायक के साथ मारपीट का मामला सामने आया। असामाजिक तत्वों ने विधायक डॉ.रामानंद यादव की गाड़ी पर हमला कर दिया। इससे गाड़ी का शीशा टूट गया और विधायक बालबाल बच गए। इस मामले की शिकायत गौरीचक थाने में की गई है।

