Showing posts with label वार्नर ने किया खुलासा. Show all posts
Showing posts with label वार्नर ने किया खुलासा. Show all posts

Thursday, May 26, 2016

यूं हुई केकेआर पर हैदराबाद की जीत, वार्नर ने किया खुलासा

नई दिल्ली (सं.सू)। फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में बुधवार रात को खेले गए आईपीएल-9 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को 22 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में पहुंच गया जहां उसका सामना गुजरात लायंस से होगा। जीतने वाली टीम 29 मई को बेंगलूरु में आरसीबी के साथ फाइनल मैच खेलेगी।

सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने इस शानदार जीत का श्रेय टीम की शानदार फील्डिंग को दिया है। वार्नर ने कहा बल्लेबाजी में युवराज सिंह की 44 रनों की उपयोगी पारी की बदौलत हम 162 रन को चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहे। केकेआर के बैटिंग के दौरान हमारे खिलाडिय़ों कई मौकों पर शानदार फील्डिंग की और कई शानदार कैच पकड़े। भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

वार्नर ने कहा, हमने मैच दर मैच फील्डिंग के क्षेत्र में सुधार किया है। हमने अच्छा बैंचमार्क स्थापित किया है और अब इसे आगे और सुधारना होगा। आगे हमारा लक्ष्य दूसरे क्वालीफायर में लायंस को हराकर फाइनल में जगह सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, पारी के अंतिम पलों में बिपुल ने जो रन बनाए वह काफी उपयोगी साबित हुए। हमने बल्लेबाजी से कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया इसलिए हमारे रन थोड़े कम बने। लेकिन ऐसी पिचों पर 160 के आस पास का स्कोर लडऩे लायक स्कोर है और हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके इस स्कोर का बचाव कर दिया। दबाव की स्थिति में गेंदबाजों और फिल्डरों ने शानदार प्रदर्शन किया।

वहीं शानदार 31 रन बनाने के बाद 17 रन पर दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने हैदराबाद के हरफनमौला खिलाड़ी मोएसिस हैनरिक्स ने कहा, इस पिच पर और अच्छी बल्लेबाजी की जा सकती थी। सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और उनकी टीम की फील्डिंग शानदार रही। गेंद नीची रह रही थी, इसलिए मोर्ने मॉर्केल और जेसन होल्डर का सामना करना आसान रहा।