Showing posts with label शहर में सांप्रदायिक तनाव. Show all posts
Showing posts with label शहर में सांप्रदायिक तनाव. Show all posts

Monday, March 14, 2016

मैसूर में बीजेपी कार्यकर्ता की नृशंस हत्या, शहर में सांप्रदायिक तनाव

मैसूर (सं.सू.)। कर्नाटक के मैसूर में बीजेपी कार्यकर्ता राजू की हत्या के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस राजू के हत्यारों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है और बीजेपी ने सोमवार को मैसूर बंद का ऐलान किया है।

राजू की हत्या मैसूर के उदयगिरी इलाके में की गई, जब वो एक चाय की दुकान के पास खड़े थे। उसी वक्त कुछ लोग एक बाइक पर वहां आए और उन पर दरांती से हमला करके फरार हो गए।

कर्नाटक के मैसूर में बीजेपी कार्यकर्ता राजू की हत्या के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस राजू के हत्यारों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राजू कई सामाजिक कार्यों में शामिल थे। उन्होंने अपने इलाके में गणपति मंदिर बनवाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिससे दूसरे पंथ के कई लोग नाराज थे। शायद यही उनकी हत्या की वजह है। जोशी ने कहा कि उन्होंने लोगों से बंद के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की है। बीजेपी ने पुलिस से मांग की है कि हत्यारों को जल्द-से-जल्द गिरफ्तार किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि शहर में दोबारा ऐसी वारदात न हो। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि हत्या के पीछे आईएसआईएस का हाथ है।