Showing posts with label सरकार ने कहा- तुरंत बंद करो 240 एस्कॉर्ट सर्विस साइट्स. Show all posts
Showing posts with label सरकार ने कहा- तुरंत बंद करो 240 एस्कॉर्ट सर्विस साइट्स. Show all posts

Tuesday, June 14, 2016

सरकार ने कहा- तुरंत बंद करो 240 एस्कॉर्ट सर्विस साइट्स

नई दिल्ली (सं.सू.)। संचार एवं आईटी मंत्रालय ने सोमवार को एस्कॉर्ट सर्विस देने वाली करीब 240 वेबसाइट को तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं। ये ताजा फैसला इंटरनेट पर अश्लील कंटेंट की रोकथाम के लिए लिया गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक केंद्र सरकार के आदेश से एस्कॉर्ट सर्विस की 240 वेबसाइट जल्द ही बंद कर दी जाएंगी।
पिछले साल भी आपत्तिजनक कंटेट के बाद कुछ एस्कॉर्ट्स साइट्स पर पाबंदी लगायी गयी थी। लेकिन सरकार के फैसले का जमकर विरोध भी हुआ था।
विदित हो कि वेश्याओं की ऑनलाईन बुकिंग को ही आजकल एस्कॉर्ट सर्विस कहा जाता है।