Showing posts with label सहरसा के डॉक्टर से मांगी एक करोड़ की रगंदारी. Show all posts
Showing posts with label सहरसा के डॉक्टर से मांगी एक करोड़ की रगंदारी. Show all posts

Tuesday, February 9, 2016

सहरसा के डॉक्टर से मांगी एक करोड़ की रगंदारी


सहरसा (सं.सू.)। बिहार के सहरसा में एक डॉक्टर से आज बेखौफ अपराधियों ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर विख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर इंद्रदेव सिंह को जान से मारने की भी धमकी दी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गयी है।

हमारे प्रतिनिधि के मुताबिक अपराधियों ने डॉक्टर आइडी सिंह को आज सुबह करीब साढ़े सात बजे मोबाइल पर फाेन कर उनसे एक करोड़ रुपये रंगदारी की मांग की है। ऐसा नहीं किये जाने पर डॉक्टर को जान से मारने की भी धमकी मिली है। सदर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में डॉक्टर की ओर की गयी शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।