Showing posts with label सहवाग ने धोनी से पूछा-अश्विन से क्यों नहीं कराई पूरी गेंदबाजी. Show all posts
Showing posts with label सहवाग ने धोनी से पूछा-अश्विन से क्यों नहीं कराई पूरी गेंदबाजी. Show all posts

Sunday, April 3, 2016

सहवाग ने धोनी से पूछा-अश्विन से क्यों नहीं कराई पूरी गेंदबाजी

नई दिल्ली (सं.सू.)। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सेमी-फाइनल मैच के लिये महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी पर सवाल खड़ा किया है। स्पोर्ट्स साइट 'क्रिकबज' से बातचीत में सहवाग ने कहा कि महत्वपूर्ण मुकाबले में दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से उनके कोटे के ओवर पूरे नहीं कराना आश्चर्यजनक है।

सहवाग ने कहा- 'मैं नहीं जानता कि अश्विन ने सिर्फ दो ही ओवर क्यों किये। जब जड़ेजा ने 48 और पांड्या ने 40 से ज्यादा रन दिये तो अश्विन से बचे ओवर कराए जा सकते थे। अश्विन हमारे मुख्य गेंदबाज हैं। इस मैच में धोनी ने उतनी अच्छी कप्तानी नहीं की।'