Showing posts with label सिंघम शिवदीप लांडे ने बनाया बिहार छोड़ने का मन. Show all posts
Showing posts with label सिंघम शिवदीप लांडे ने बनाया बिहार छोड़ने का मन. Show all posts

Tuesday, March 8, 2016

सिंघम शिवदीप लांडे ने बनाया बिहार छोड़ने का मन

पटना (सं.सू.)। अपराधियों की नाक में दम करने वाले आइपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अब बिहार छोड़ मुंबई जाना चाहते है। वह अब महाराष्ट्र में अपनी सेवा देना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक शिवदीप लांडे ने महाराष्ट्र में अपनी सेवा देने की इच्छा जाहिर की है। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आदेश पर उन्हें महाराष्ट्र ले जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। गौरतलब है कि शिवदीप लांडे 2006 बैच के आइपीएस अधिकारी है। वह बिहार में ‘सिंघम’ के नाम से चर्चित है। उन्होंने पटना में अपने खास अंदाज में काम किया और अपराधियों पर नकेल कसने की कोशिश की। बिहार में अपराधियों के नाक में दम करने के बाद अब वह मुंबई की अपराध शाखा या महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) में काम करना चाहते हैं। बिहार में उन्होंने अररिया, पूर्णिया समेंत कई जिलों में अपराधियों पर कार्रवाई की है।