Showing posts with label सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली!. Show all posts
Showing posts with label सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली!. Show all posts

Sunday, June 19, 2016

स्मृति ईरानी को नहीं आती Governor की स्पेलिंग, सोशल मीडिया पर उड़ी खिल्ली!

लखनऊ (सं.सू.)। मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी एक बार फिर से विवादों में है। आपको बता दें कि स्मृति को गवर्नर की सही स्पेलिंग भी लिखने नहीं आती। इस बात की पोल तब खुली जब शुक्रवार को स्मृति ईरानी लखनऊ आईं। यहां आकर उन्होंने केजीएमयू में छात्रों को संबोधित किया और उसके बाद गवर्नर राम नाइक से राजभवन में मुलाकात की। मुलाकात करने के बाद स्मृति ईरानी ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए Twitter पर लिखा कि ‘interacted with Hon Governer Uttar Pradesh Shri Ram Naikji. जिसमें उन्होंने गवर्नर की स्पेलिंग गलत लिखी थी। उन्होंने ‘Governor’ की जगह ‘Governer’ लिखा था।

बता दें कि मानव संसाधन मंत्री की इस गलती को लोगों ने हाथों हाथ लिया और सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया। ये तस्वीर इतनी तेजी से वायरल हुई कि स्मृति को अपनी गलती का एहसास करना पड़ा और एक घंटे बाद स्पेलिंग सही की। हालांकि, तब तक स्मृति ईरानी की काफी फजीहत हो चुकी थी।

गौरतलब है कि इसके पहले भी स्पेंलिंग में गलती को लेकर स्मृति ईरानी की खूब खिल्ली उड़ी थी। जब उनका एक लेटरहेड वायरल हुआ था। इस लेटर हेड में संसाधन और मिनिस्टर की स्पेलिंग को गलत लिखा था।