Showing posts with label स्कूटी सवार को रबर बॉल लगी तो डॉक्टर को पीट-पीट कर मार डाला. Show all posts
Showing posts with label स्कूटी सवार को रबर बॉल लगी तो डॉक्टर को पीट-पीट कर मार डाला. Show all posts

Friday, March 25, 2016

स्कूटी सवार को रबर बॉल लगी तो डॉक्टर को पीट-पीट कर मार डाला

नई दिल्ली (सं.सू.)। देश की राजधानी में एक डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। स्थानीय विकासपुरी में महज क्रिकेट की बॉल लगने पर बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। बच्चे के साथ क्रिकेट खेलते समय गेंद स्कूटी सवार लड़कों को लग गई थी।

इस बात से लड़के इतने आग बबूला हुए कि उन्होंने डेंटिस्ट पंकज नारंग को पीट-पीटकर मार डाला। डॉक्टर की जान लेने वालों में 4 नाबालिग भी शामिल थे। घटना बुधवार की रात की है। भारत ने बांग्लादेश पर जीत दर्ज की थी। इसी खुशी में डॉक्टर पंकज नारंग अपने बेटे के साथ क्रिकेट खेलने लगे।

पुलिस ने इस मामले में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार लोगों में चार युवक शामिल हैं। इसमें एक आरोपी नासिर की मां को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने चार नाबालिगों को भी पकड़ा है।

खेल के दौरान गेंद स्कूटी सवार को जा लगी। स्कूटी सवार ने अपने साथियों के साथ डॉक्टर पंकज नारंग को इतना मारा कि उनकी जान चली गई। गेंद भी रबर की थी। गुंडों ने पहले लाठी डंडे और पत्थर से उनके घर में घुसकर हमला किया।

फिर डॉक्टर को घसीटकर बाहर पिटाई करते हुए ले गए। इस बीच उनके साले ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीटा गया। पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें 4 नाबालिग बताए जा रहे हैं।

नासिर पूरी हत्या का मास्टरमाइंड लग रहा है क्योंकि स्कूटी उसी की थी। जिन लोगों ने डॉक्टर को मिलकर मारा उसमें शामिल थी उसकी मां केसर। पुलिस ने केसर को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि पड़ोस के लोगों का कहना है कि मारने वाले करीब 30-35 लोग थे।