Showing posts with label हमलावर की Ex-वाइफ और दोस्त का खुलासा-खुद भी GAY था मतीन. Show all posts
Showing posts with label हमलावर की Ex-वाइफ और दोस्त का खुलासा-खुद भी GAY था मतीन. Show all posts

Tuesday, June 14, 2016

हमलावर की Ex-वाइफ और दोस्त का खुलासा-खुद भी GAY था मतीन

ऑरलैंडो (सं.सू.)। अमेरिका के गे नाइट क्लब में फायरिंग करने वाला उमर मतीन खुद भी गे था। ये खुलासा उसकी एक्स-वाइफ और एक दोस्त ने किया है। ये भी पता चला है कि मतीन पहले भी कई बार इस क्लब में आ चुका है। अब तक माना जा रहा था कि होमोसेक्शुअल्स से नफरत के चलते उमर ने इस घटना को अंजाम दिया। बता दें कि नाइट क्लब में अंधाधुंध फायरिंग करते हुए मतीन ने 53 लोगों को मार डाला था।
उमर की एक्स-वाइफ सिरोता यूसुफी ने ब्राजीलियन टीवी को दिए एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया। उसने कहा, ''मतीन की आदतें गे जैसी थी और कई मौकों पर उसके पिता मेरे सामने उसे गे कह चुके हैं।''  यूसुफी के मुताबिक, ''मतीन का मजहब से कोई लेना-देना नहीं था, इसलिए हमले के पीछे ये वजह नहीं हो सकती।''
हमलावर के एक फॉर्मर क्लासमेट ने खुलासा किया है कि मतीन ने एक बार उसे डेट के लिए ऑफर दिया था। उसने बताया कि वो 2006 में इंडियन रिवर कम्युनिटी कॉलेज पुलिस एकेडमी में मतीन का क्लासमेट था। वो ग्रुप में और अकेले बाहर घूमने जाया करते थे। वो साथ में कई बार गे क्लब्स और गे बार में भी गए। कहा, '' मुझे लगता है कि मतीन गे था।''
मतीन ने रविवार सुबह पल्स नाइट क्लब पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। ऑरलैंडो सेंटिनेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मतीन इस नाइट क्लब में कई बार जा चुका था। क्लब के रेगुलर कस्टमर टीवाई स्मिथ ने बताया कि उसने मतीन को इस हमले से पहले दर्जनों बार क्लब में देखा था। ''वो अक्सर तीन लोगों के साथ आता था। कई बार वो अकेले ही क्लब के एक कोने में बैठकर ड्रिंक पीता रहता था।''  ''एक बार उसने बहुत ज्यादा ड्रिंक कर ली और इसके बाद खूब चिल्लाया।''
इसी गे क्लब आने वाले केविन वेस्ट ने बताया कि मतीन गे डेटिंग ऐप Jack'd का यूजर भी था।  इस साल उसने केविन को कई बार इस ऐप के जरिए मैसेज भी किए। केविन ने उसे हमले के दिन भी पल्स नाइट क्लब के बाहर रात एक बजे देखा था। केविन ने हमले की घटना के बाद न्यूज रिपोर्ट में मतीन फोटो देखकर एफबीआई से कॉन्टेक्ट किया और ये जानकारी दी।'