Showing posts with label हमें हराया तो नहीं खा पाओगे बीफ-ओवैसी. Show all posts
Showing posts with label हमें हराया तो नहीं खा पाओगे बीफ-ओवैसी. Show all posts

Monday, January 25, 2016

हमें हराया तो नहीं खा पाओगे बीफ-ओवैसी


हैदराबाद (सं.सू.)। बीफ के मुद्दे पर राजनीति अभी भी थमी नहीं है। सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक सभा के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि अगर वे बीफ खाना चाहते हैं तो उनकी पार्टी को विजयी बनाए। ग्रेटर हैदराबाद निकाय चुनावों के लिए रैली के दौरान ओवैसी ने कहा, ‘यदि चुनावों में एमआईएम हार गई तो मैं आपसे कह रहा हूं अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के लोगों को बीफ खाना छोड़ना होगा।’ उन्‍होंने महाराष्‍ट्र में बीफ बैन के लिए भाजपा शिवसेना सरकार पर हमला बोला और गरीब मुसलमानों व दलितों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

ओवैसी ने कहा, ‘उन्‍होंने महाराष्‍ट्र में बीफ पर बैन लगा दिया। लेकिन जब से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तब से भारत के बीफ एक्‍सपोर्ट में बढ़ोत्‍तरी हुई है। यदि मेरे सूत्र सही हैं तो बीफ एक्‍सपोर्ट 17 प्रतिशत बढ़ा है। इस बारे में मोदी क्‍या कर रहे हैं। मुंबई में क्‍या हुआ। महाराष्‍ट्र में बीजेपी सरकार ने बैल को भी नहीं काटने का कानून ला दिया। वहां आप बैल को भी नहीं काट सकते। बीमार हो तो भी काट नहीं सकते। याद रखिए कि अख्तियार किसी और के पास गया तो बोलेंगे कि हमारी आस्‍था का मामला है। इन बातों को लेकर गरीबों को पेट पर लात मारना, जो लोग वर्षों से कारोबार कर रहे हें उनको कारोबार से महरूम करना…जैसा मुंबई में किया गया… महाराष्‍ट्र में किया गया…वैसा ही यहां किया जाएगा।’

ओवैसी बीफ बैन के मुद्दे को लगातार अपनी रैलियों में उठा रहे हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के लोगों के संबोधित करने के लहजे का भी माजक उड़ाते हैं। वे अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहते हैं, ‘मित्रों हैदराबाद में ...... सकता। हैदराबाद में बीफ काम करेगा।’