Friday, November 27, 2015

नीतीश के आगमन से पहले नालंदा में 42 लाख की बैंक डकैती

नालंदा (सं.सू.)। जिले के सोहसराय केनरा बैंक की शाखा में शुक्रवार को हथियारबंद अपराधियों ने करीब 42 लाख रुपए लूट लिया। घटना के बाद बैंक में अफरातफरी का माहौल है। थाना से मात्र सौ मीटर की दूरी पर ही घटना हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कई जगहों पर छापेमारी हो रही है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि बैंक खुलने के कुछ देर के बाद ही चार-पांच की संख्या में अपराधी हथियार के साथ बैंक में घूसे और सीसीटीवी कैमरा का कनेक्शन काट दिया। हथियार दिखाकर सभी को अपने कब्जे में ले लिया और काउंटर से 42 लाख रुपए लूट लिया। प्रभारी बैंक प्रबंधक मुनेंद्रर कुमार रंजन ने बताया 40 लाख रुपए काउंटर पर रखा गया था। घटना के बाद कई पुलिस पदाधिकारी बैंक में पहुंचे हुए है और घटना से संबंधित जानकारी ले रहे है।
विदित हो कि कल ही नालंदा जिले के राजगीर में राजगीर महोत्सव शुरू होनेवाला है जिसका उद्घाटन स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करना है ऐसे में सीएम के दौरे से ठीक एक दिन पहले हुई भीषण डकैती ने एक बार फिर से बिहार में गिरती कानून-व्यवस्था को रेखांकित किया है।

No comments:

Post a Comment