Sunday, June 19, 2016

वैशाली में नक्सलियों ने चिमनी भट्ठे पर फूंका ट्रैक्टर

हाजीपुर (सं.सू.)। लेवी की मांग पूरी नहीं करने पर माओवादियों ने वैशाली जिले में एक चमनी भट्ठे पर जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने चिमनी भट्ठे पर खड़े दो ट्रैक्टरों में आग लगा दी। कई बम विस्फोट किये। घटना शुक्रवार की रात जिले के जंदाहा थाने के महिसौर गांव में करीब डेढ़ बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार की सुबह चिमनी पर पुलिस पहुंची और मामले की तहकीकात की।

मिली जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 15 की संख्या में हथियारों के साथ माओवादी महिसौर गांव के रहने वाले बिन्देश्वर प्रसाद राय के बरैला मजरोहां टोला में स्थित बबलू चिमनी पर माओवादी पहुंच गए और बम विस्फोट करना शुरू कर दिया। उन्होंने चिमनी पर खड़े दो ट्रैक्टरों में आग लगा दी और करीब 10 राउंड हवाई फायरिंग की। माओवादियों ने चिमनी पर मौजूद रामवृक्ष महतो नाम के मुंशी के साथ मारपीट की और लेवी के लिया परचा थम दिया। पर्चे में वार्षिक लेवी की मांग की गई है।

शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही महुआ के डीएसपी अनंत कुमार राय, जन्दाहा थानाध्यक्ष बीके सिंह पुलिस बाल के साथ चिमनी भट्ठे पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की।

इधर इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। यह इलाका पहले से नक्सलियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है।

No comments: