Monday, June 13, 2016

आतंकी हमले पर बोले ट्रंप, इस्लामी आतंकवाद पर मेरा नजरिया सही

वाशिंगटन (सं.सू.)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि फ्लोरिडा में हुई इस घटना से साबित कर दिया कि कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को लेकर उनका नजरिया बिल्कुल सही है। 
फ्लोरिडा में समलैंगिकों के नाइटक्लब पर उमर एस मतीन नामक एक हमलावर के खूनी तांडव के शकार हुए 50 लोगों और 53 घायलों के बारे में ट्रंप ने कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन घटना के चंद घंटे बाद ही उन्होंने ट्वीट किया, कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद पर अपने सही नजरिए की तारीफ का शुक्रगुजार हूं। मुझे लेकिन तारीफ नहीं चाहिए। मुझे चाहिए दृढ़ता और सतर्कता। हमें स्मार्ट होना होगा।

No comments: