नई दिल्ली (सं.सू.)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को दाऊद
इब्राहिम के दायाँ हाथ छोटा शकील के चार शूटरों को गिरफ्तार किया। ये बदमाश
जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार किये गए
आरोपियों की पहचान रॉजर रॉबिंसन, जुनैद, युनुस और मनीष के रूप में की गयी
है। पुलिस ने इन आरोपियों को शुक्रवार को अदालत के सामने पेश किया, जहां
से चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
4 have been arrested. Some weapons & cash have been recovered: Arvind Deep (Spl CP, Special Cell) on alleged plan to kill Chhota Rajan
— ANI (@ANI_news) June 10, 2016
पुलिस ने इनके पास से 9 एमएम की पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस और 40 हज़ार रुपए नगद बरामद किये हैं। इनमे से एक बदमाश छोटा शकील से इन्टरनेट कॉल के जरिये संपर्क में था। पुलिस ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस का विशेष प्रकोष्ठ टेलीफोन पर सुनी गई बातचीत के आधार पर चारों आरोपियों तक पहुंचा। आरोपी शकील के लगातार संपर्क में थे। अधिकारी ने बताया कि चारों की पहचान किए जाने के बाद उन्हें पूर्वोत्तर दिल्ली के सीलमपुर और बाहरी दिल्ली के रोहिणी, गाजियाबाद और नोएडा में उनके आवासों से पकड़ा गया।
उन्होंने राजन को सुनवाई के लिए अदालत ले जाते समय उसकी हत्या करने की कथित रूप से योजना बनाई थी। अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं जबकि राजन उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में है। गौरतलब है कि 27 वर्षों से फरार राजन को ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस की खुफिया सूचना के आधार पर इंडोनेशिया के बाली में गिरफ्तार किया गया था और पिछले वर्ष नवंबर में भारत लाया गया।

No comments:
Post a Comment