नई दिल्ली (सं.सू.)। भारत और अमेरिका की नौसेना के युद्धपोत इस सप्ताह के
अंत में होने वाले तीन देशों के मालाबार अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए
जापान जा रहे हैं ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान रक्षा क्षेत्र में सहयोग और बढाने को लेकर हुई बातचीत के मद्देनजर तीनों देशों की नौसेनाओं के अभ्यास को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बीच एशिया की एक बडी ताकत चीन इस घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
नौसेना के सूत्रों के अनुसार 10 से 13 जून के बीच होने वाले इस अभ्यास में उसके प्रमुख युद्धपोत आईएनएस सतपुडा, आईएनएस सहयाद्री और आईएनएस शक्ति अपने जौहर दिखायेंगे। चीन के सरकारी मीडिया ने इस अभ्यास की खुली आलोचना की है जिससे चीन की नाराजगी साफ झलकती है। ये पोत इससे पहले दक्षिणी चीन सागर में भी तैनात थे। जापान और अमेरिका की नौसेनाओं के प्रमुख पोत भी इस अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं।

No comments:
Post a Comment