कन्नूर (सं.सू.)। केरल के कन्नूर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(अारएसएस) के एक कार्यकर्ता की सोमवार रात को घर में घुसकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम पीवी सुजित था। हत्या के पीछे वामपंथी कार्यकर्ताओं का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार रात साढ़े 11 बजे हथियारबंद हमलावर घर में घुसे। उन्होंने सुजित पर हमला कर दिया। सुजित के माता-पिता और भाई ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। इस दौरान उन्हें भी चोट आईं।
सुजित की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। भाजपा ने वामपंथी कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में भाजपा ने कन्नूर, अझिकोड और पपिनिसेरी में हड़ताल का आह्वान किया है। घटना के बाद इलाके में तनाव है। इसके चलते पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है।

No comments:
Post a Comment