Friday, June 10, 2016

बिहार में जज को जान से मारने की धमकी, 25 लाख रंगदारी मांगी

मोतिहारी (सं.सू.)। पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी कोर्ट में कार्यरत एक जज से 25 लाख की रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का मामला उजागर हुआ है। गुरुवार को जज जब कोर्ट के काम का निष्पादन कर रहे थे, उसी दरम्यान यह धमकी भरा कॉल आया।

इस मामले में फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट निशांत कुमार प्रियदर्शी ने मोतिहारी एसपी को आवेदन देकर क़ानूनी करवाई की मांग की है। एसपी जितेन्द्र राणा ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित करवाई का निर्देश नगर थाना को दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक श्री प्रियदर्शी मोतिहारी स्थित रक्सौल कोर्ट के एडिशनल मुंसिफ भी है। मॉर्निंग कोर्ट में लंच का वक्त था। सुबह पौने दस बजे अदालती कामों के निबटारे के दरम्यान उनके मोबाइल नंबर 9470712242 पर फोन कर कहा गया कि पच्चीस लाख दो नहीं तो खलास कर दूंगा। यह कॉल मोबाइल नंबर 8051910989 से आया था और इस नंबर पर 9162761834 पैसा पहुंचाने के लिए कहा। फोन करनेवाले ने यह भी कहा कि मेरा भतीजा तुम्हारे यहां फंसा हुआ है। उसने रंगदारी की रकम देने के लिए एक दूसरा नंबर लिखाया व शीघ्र बात कर पैसा पहुंचाने की हिदायत दी।

यह मामला पूरे कोर्ट में आग कि तरह फ़ैल गयी व तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

No comments: