Wednesday, June 1, 2016

भाजपा ने लगाया प्रदेश महामंत्री को झूठे मुकदमें में फंसाने का आरोप


महनार (सं.सू.)। महनार नगर भाजपा की बैठक में भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश मंत्री मनीन्द्र नाथ सिंह और उनके परिजनों पर देसरी थाना की पुलिस द्वारा दर्ज किये गये मुकदमे की कड़े शब्दों में निंदा की गयी और प्रस्ताव पारित कर अविलंब मुकदमा वापस लेने की मांग की गयी। महनार नगर भाजपा की बैठक नगर कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरचंद सिन्हा की अध्यक्षता में महनार में हुई बैठक में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश मंत्री मनीन्द्र नाथ सिंह और उनके परिजनों और समर्थकों पर देसरी थाना की पुलिस द्वारा पंचायत चुनाव के बाद हुई घटना को लेकर आपराधिक मुकदमा दर्ज किये जाने की निंदा की।
लोगों ने कहा कि सत्तापक्ष के इशारे पर साजिश के तहत भाजपा नेता को फंसाया गया है। बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मेहता, आनंद जायसवाल, नगर महामंत्री संजय मिश्रा, सुमंजय मिश्रा, विवेकानंद शर्मा, ललन जायसवाल, विक्रम जायसवाल उपस्थित थे।

No comments: