Saturday, June 11, 2016

बिहार टॉपर कांड के मास्टर माइंड बच्चा राय ने किया सरेंडर

वैशाली (सं.सू.)। बिहार में टॉपर कांड के मास्टर माइंड बच्चा राय ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। पुलिस की टीम सुबह से ही विशुन राय कॉलेज में जमी हुई थी। कॉलेज पहुंचकर बच्चा ने खुद ही को पुलिस के हवाले किया है।

बच्चा राय की तलाश पुलिस को पहले दिन से ही थी। एसआईटी टीम के कब्जे में आकर बच्चा फरार हो गया था। उसके बाद से गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही थी। लेकिन पुलिस के हाथ बच्चा नहीं आया। शनिवार को वह खुद ही अपने कॉलेज विशुन राय में आकर पुलिस के सामने सरेंडर किया है।

वहीं, बच्चा ने कहा कि इस मामले में उसे फंसाया जा रहा है। इस कांड से उसे कोई लेना देना नहीं है। बच्चा राय विशुन राय कॉलेज का प्रिसिंपल है। बिहार में आर्ट्स व साइंस के टॉपर इसी कॉलेज से हैं। साथ ही बच्चा ने अपनी बेटी शालिनी को भी इसी कॉलेज से टॉप करवाया था। पुलिस के पास बच्चा के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।

No comments: