Friday, June 10, 2016

ISIS की सबसे लंबी किल लिस्ट में हैं 8000 अमेरिकियों के नाम

बगदाद (सं.सू.)। आईएसआईएस ने एक 'किल लिस्ट' जारी किया है जिसमें 8000 अमेरिकी नागरिकों के नाम हैं जो उसके निशाने पर है। IS की किल लिस्ट में सबसे ज्यादा सेना और सरकारी नौकरी में लगे लोग हैं। ये लोग खूब चर्चित हैं और सेलिब्रिटी हैं।
ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आईएस हैकर्स ग्रुप ने ये लिस्ट तैयार की है। इस किल लिस्ट में कनाडाई, ऑस्ट्रेलियन और यूरोपीय देशों के लोग भी शामिल हैं। इस हैकर ग्रुप ने 8318 लेागों की लिस्ट एक मैसेजिंग एप पर जारी की है। इसमें उनके नाम, पते, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी हैं।
अंग्रेजी मीडिया ग्रुप डेली मिरर के अनुसार हैकर्स ग्रुप ने अपने समर्थकों से आग्रह किया है कि वे इस लिस्ट को फॉलो करें और मुस्लिमों के लिए बदला लेने के लिए इनकी हत्या करें। ये अबतक की सबसे लंबी लिस्ट है जो आईएस के किसी समूह ने जारी किया है। इसमें 7,848 अमेरिकी, 312 कनाडाई, 39 ब्रितानी और 69 ऑस्ट्रलियाई नागरिकों के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा भी यह समूह अन्य देशों के लिए लिस्ट तैयार कर रहा है। इसमें बेल्जियम, ब्राजील, चीन, इस्टोनिया, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, ग्वांटेमाला, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इजरायल, इटली, जमाइका, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो, दक्षिण कोरिया और स्वीडन देशों के नागरिकों के नाम हो सकते हैं। यह लिस्ट इंग्लिश और अरबी भाषा दोनों में जारी किया गया है।

No comments: