Friday, June 10, 2016

काबुल में भारतीय महिला का अपहरण, रिहाई के लिए हो रहे सभी प्रयास

नई दिल्ली (सं.सू.)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार रात एक भारतीय महिला का अपहरण कर लिया गया। सरकरी सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है।
टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय महिला कोलकाता की रहने वाली हैं। उनका नाम जुडिथ डिसुजा है और वह एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ आगा खान नेटवर्क के लिए काम करती हैं।
सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारतीय दूतावास लगातार अफगानिस्तान सरकार के संपर्क में है। इसके अलावा भारत सरकार के अधिकारी भी महिला के परिजनों के संपर्क में बने हुए हैं।
सरकारी सूत्रों ने बताया कि अफगान अधिकारी उस महिला के रिहाई के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।

No comments: