नई दिल्ली (सं.सू.)। देश में असहिष्णुता के मुद्दे पर आलोचनाओं के बीच हाल के दिनों में यह दूसरा मौका है जब पीएम मोदी ने भारत की विविधता और बहुलवाद से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने एक मैगजीन में आलेख लिखकर इस ओर अपना और सरकार का पक्ष रखा है।
'द इकोनॉमिस्ट मैगजीन' में छपे इस लेख में केंद्र सरकार के करीब 18 महीने पूरा होने पर पीएम मोदी ने कहा है कि लोगों को उनसे और उनकी सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। पत्रिका के पेरिस स्थित बिजनेस संवाददाता ने इसके कुछ अंश ट्वीट किये।
इस पत्रिका के ताजा अंक के मुख्य पृष्ठ पर ‘‘द वर्ल्ड इन 2016’’ शीषर्क के साथ मोदी सहित वैश्विक नेताओं के कार्टून चित्र प्रकाशित किए गए हैं।
मोदी के हवाले से लेख में कहा गया है, ‘‘भारत में बहुलवाद और विविधता उसकी शक्ति और गौरव
है,हमारी सामाजिक मजबूती है।’’ पत्रिका के विशेष हिस्से में मोदी के अलावा आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टियन लगार्डे और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई सहित अन्य ने योगदान दिया है।
उन्होंने पेरिस में जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से पहले कहा, हम सचेत हैं कि हमारे विकास का पर्यावरण पर कुछ असर हो। मोदी ने बीते शुक्रवार को कहा था कि भारत की विविधता देश की ‘‘आन, बान, शान और शक्ति’’ है और उन्होंने शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के महत्व को भी रेखांकित किया था।

No comments:
Post a Comment