पटना (सं.सू.)। आदित्य हत्याकांड में गया पुलिस हत्या के आरोपी रॉकी यादव की मां और JDU MLC मनोरमा देवी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी बीच मनोरमा देवी ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी है। शुक्रवार सुबह मनोरमा देवी की तरफ से वकील कैसर सफरुद्दीन और वैदेही बादल ने कोर्ट में अर्जी दी। सोमवार को इस मामले में सुनवाई होगी।
मनोरमा देवी पर हत्या के आरोपी बेटे रॉकी यादव को बचाने का आरोप लगा है। हत्या के बाद पुलिस ने मनोरमा देवी के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने शराब के बोतल भी बरामद किए थे। मनोरमा देवी और उनके पति पर शराबबंदी के बाद भी शराब रखने के चलते भी केस दर्ज किया गया है।

No comments:
Post a Comment