पटना (सं.सू.)। बिहार सेक्रेटरिएट से चारा घोटाले की कई अहम फाइलें चोरी हो गई हैं। सेक्रेटरिएट में ताला तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में बीजेपी ने नीतीश कुमार पर लालू यादव को बचाने का आरोप लगाया है। बता दें कि लालू चारा घोटाला में दोषी हैं। सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने उन्हें सजा भी सुनाई है।
बीजेपी का सवाल है कि एनिमल हसबैंडरी डिपार्टमेंट की सबसे सेफ जगह से फाइलें आखिर कैसे गायब हो गईं? बता दें कि 950 करोड़ से अधिक का चारा घोटाला मामला अभी चल रहा है। चोरी गई फाइलों में फाइनेंशियल इरैग्युलैरिटीज से जुड़े कई अहम सबूत और दस्तावेज होने की बात कही जा रही है। इसमें कई नेताओं और अफसरों के खिलाफ कार्रवाई से जुड़े दस्तावेज हैं। बुधवार को सेक्रेटरिएट थाना इंचार्ज अमरेन्द्र झा ने कहा, ''चोरी के सभी पहलुओं की जांच होगी और इससे जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की जाएगी।''
बीजेपी एमएलए नितिन नवीन ने कहा कि इस साजिश में नीतीश, लालू और राम जेठमलानी शामिल हैं। नवीन ने कहा, ''लालू को खुश करने के लिए नीतीश ने फाइलें गायब कराई हैं।'' ऐसा कर लालू यादव को बचाने की कोशिश हो रही है। बता दें कि बिहार में नीतीश और लालू की पार्टी की अलांयस सरकार है।

No comments:
Post a Comment