नई दिल्ली (सं.सू.)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में एफआईआर दर्ज की गई है। पेमेंट अदायगी को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ ये एफआईआर हीथर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर राजीव ने दर्ज कराई है।
अपनी शिकायत में राजीव ने आरोप लगाया गया है कि उनकी कंपनी को राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज बनाने का कांट्रेक्ट दिया गया था। लेकिन अब केरल प्रदेश कांग्रेस कह रही है कि इस प्रोजेक्ट के लिए उनके पास फंड नहीं है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चेन्नीथला ने ये प्रोजेक्ट हीथर कंस्ट्रक्शन को दिया था।
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ हीथर कंस्ट्रक्शन कंपनी का MOU साइन हुआ था। कंस्ट्रक्शन कंपनी और कमेटी के बीच जो शर्तें थीं उनके मुताबिक बिल्डिंग बनेगी और उसका पूरा पेमेंट कांग्रेस कमेटी को करना होगा, लेकिन जैसे ही अध्यक्ष बदले और चेन्नीथला के जगह सुधीरन आए तो उन्होंने इसकी आवश्यकता से ही इनकार कर दिया।
हीथर कंस्ट्रक्शन ने सोनिया गांधी को इस मामले में पक्षकार बनाया है। कंपनी ने पहले भी कांग्रेस कमेटी को एक लीगल नोटिस भेजा था लेकिन जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया तब कंपनी ने सोनिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

No comments:
Post a Comment