Sunday, June 5, 2016

छेड़खानी का किया विरोध तो घर में घुसकर छात्रा से किया रेप का प्रयास

पटना (सं.सू.)। बिहार सरकार लड़कियों के पढ़ने-लिखने के लिए कई योजना चला रही है। लेकिन इन सरकारी इंतजामों के बीच राजधानी पटना में रहने वाली एक मासूम सिर्फ इसलिए स्कूल नहीं जाती क्योंकि उसे हर रोज कुछ वहशी दरिंदे नोचने के लिए दौड़ते हैं।

दरअसल, राजधानी पटना के सटे नेऊरा की रहने वाली एक छात्रा दो महीने से स्कूल नहीं जा रही है। घर से बाहर नहीं निकल रही है। यूं कहे तो अपने घर में कैद हो गई है। क्योंकि घर से निकले पर मनचले इस पर गंदी फब्तियां कसते हैं और जब छात्रा विरोध करती है तो उसके साथ जबरदस्ती करते हैं।

वहीं, पीड़ित परिवार इसकी शिकायत नेऊरा थाना पुलिस से भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन सब के बीच मनचलों का हौसला भी बढ़ता चला गया और दरिंदगी पर उतरे गए। घर में घुसकर अस्मत लूटने की कोशिश की। जब छात्रा के माता-पिता ने विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट की।

वहीं, नेऊरा थाना पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं होने का बाद पीड़ित परिवार पटना एसएसपी से गुहार लगाने पहुंचा लेकिन यहां भी निराशा हाथ लगी। एसएसपी से मुलाकात नहीं हुई। बाद में सिटी एसपी (पूर्व) ने आश्वासन दिया की पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

No comments: