पटना (सं.सू.)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार के साइंस टॉपर सौरव
श्रेष्ठ और राहुल के रिजल्ट पर रोक लगा दी गई है जबकि आर्ट्स टॉपर रूबी राय
को एक सप्ताह की मोहलत दी गई है। लेकिन बोर्ड रिजल्ट के पूरे विवाद पर
नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सवाल किया है कि इंटर आर्ट्स और साइंस टॉपर के खिलाफ कार्रवाई हो जाएगी लेकिन क्या ‘टॉपर माफिया’ बच्चा राय और बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर पर कार्रवाई करेगी सरकार ?
मोदी ने पूछा, क्या 'टॉपर माफिया’ बच्चा राय और बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर पर कार्रवाई करेगी सरकार?
मोदी ने पूछा है कि आरोपित विधायकों पर कार्रवाई करने से पीछे हटने वाले सीएम नीतीश कुमार क्या परीक्षा समिति के अध्यक्ष को बर्खास्त करेंगे? क्या लालू प्रसाद के बेटों को जिताने में बड़ी भूमिका निभाने वाले बच्चा राय के खिलाफ कार्रवाई करने का उनमें साहस हैं?
गौरतलब है कि बिहार बोर्ड टॉपर विवाद के नीतीश सरकार राजनीतिक विरोधियों के निशाने पर है। यह भी आरोप लग रहे हैं कि बिहार बोर्ड के चेयरमैन लालकेश्वर प्रसाद सिंह जदयू पार्टी की कद्दावर नेता आशा सिन्हा के पति हैं लिहाजा उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

No comments:
Post a Comment