Wednesday, March 16, 2016

लाल कला मंच ने मनाया रंग अबीर उत्सव 2016, संजय गिरी को मूर्खाधिराज का खिताब

नई दिल्ली (सं.सू.)। लाल कला,सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना मंच(रजि.) द्वारा सामाजिक भाईचारे के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक सरस काव्य गोष्ठी एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के मिले-जुले कार्यक्रम अबीर उत्सव-2016 (काव्य गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम) का आयोजन मोलड़बंद,बदरपुर में वरिष्ठ लेखक एवं भारतीय रेलवे सेवा के अधिकारी श्री रामकिशोर उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी जगदीश चंद्र शर्मा गौरव बिन्दल, सोनू गुप्ता(संस्था के अध्यक्ष),राजेन्द्र अग्रवाल आदि ने दीप जलाकर किया। इसके बाद संस्था के सचिव लाल बिहारी लाल ने सरस्वती वंदना-ऐसा माँ वर दे/विद्या के संग-संग/सुख समृद्धि से सबको भर दे को प्रस्तुत कर माहौल को आध्यात्मिक कर दिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रो. हवलदार शास्त्री उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संयोजन दिल्ली रत्न श्री लाल बिहारी लाल का था तथा संचालन फरीदाबाद से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार शिव प्रभाकर ओझा ने किया। इस अवसर पर लाल कला मंच द्वारा पहली दफा इस वर्ष(2016) का मूर्खाधिराज का खिताब संजय गिरि को अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कविता पाठ करते हुए पुष्प लता ने कहा कि-पान ,गुलाल अबीर ले फगुनी चली ब्यार। बैर सभी हम भूलकर आओ बांटे प्याऱ। इसे आगे बढाया महेन्द्र प्रीतम,आकाश पागल,जय प्रकाश गौतम एवं निष्पक्ष बुलंदशहरी ने। पूर्वी दिल्ली से पधारे कवि निर्देश शर्मा ने हास्य एवं व्यंग्य की सरस बरसात कर श्रोताओं से खूब वाहावही लूटी और कहा कि

हाथ बस इतना लगाये हाथ थक जाने के बाद। ये दवा खाने से पहले ये दवा खाने के बाद।

वही ओम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि

मन अधीर विरहन भई,पिया बसे परदेश।

बिन उनके नहीं भा रहा फागुन का संदेश।।

इस कड़ी को औऱ पऱवान चढाया मंजू वशिष्ठ, अकेला इलाहाबादी तथा डा. सत्य प्रकाश पाठक ने। संस्था के सचिव लाल बिहारी लाल ने बिगड़ते पर्यावरण पर कहा कि आव आज धरा बचावल जाव ।पेड़ जगे जगे लगावल जाव।। वही मूर्खाधिराज संजय गिरि ने कहा कि चलते जो आग पर हैं ,वो डरते कभी नहीं। दुश्मन के सामने भी वो झुकते कभी नहीं।

राम किशोऱ उपाध्याय जी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में कहा कि लेखक एवं कवि को सामाजिक परिवेश में ढलकर, उनके दर्द को समझ कर ही रचना करनी चाहिये तभी वो रचना कालजयी हो सकती है।।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्यबदरपुर रेजिडेंट वेलफेयर एसो. के अध्यक्ष के.के .सिंह,राजीव गांधी फैन्स एसो. के बदरपुर के अध्यक्ष सुभाष यादव,डा. क.के. तिवारी ,डा. आर. कान्त,पत्रकार नीरज पांडे,उर्मिला मिश्रा,जी.एस. चौहान, ओ.पी .मिश्रा, एक कदम एकता की ओर के दीपेश कुमार  आदि मौजूद थे। अंत में संस्था के अध्यक्ष सोनू गुप्ता ने सभी कवियों एवं आए हुए गणमान्यों को हार्दिक धन्यवाद दिया।

No comments: