Monday, March 7, 2016

रेप से बचने के लिए लड़की ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

कोलकाता (सं.सू.)। पश्चिम बंगाल में हुगली की रहने वाली एक लड़की ने बलात्कार से बचने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी। घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोमावर को हावड़ा जिले के लिलुआह में हुई। बताया जा रहा है लड़की को कूदते हुए स्थानीय लोगों ने देखा था और उन्होंने ही उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलने हुगली से हावड़ा आई थी। मिलने वाली जगह पर बॉयफ्रेंड के साथ उसके दो और दोस्त भी थे। तीनों ने लड़की की ड्रिंक में कुछ मिला दिया और इसके बाद रेप करने की कोशिश की। लड़की ने खुद को उनके चुंगल से आजाद किया और बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कूद गई।

इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी लड़की के दोस्त हैं। लड़की के तीन दोस्तों को बलात्कार करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments: