रियो डी जेनेरियो (सं.सू.)। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पिछले शुक्रवार (20 मई) को 16 साल की लड़की से 33 लोगों ने 36 घंटे तक रेप किया और फिर उसके फोटोज और वीडियो ट्विटर पर डाल दिए। इस मामले के सामने आने के बाद ब्राजील के लोगों का गुस्सा भड़क गया है। घटना के बाद ब्राजील में विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया है। ह्यूमन राइट्स कमीशन ने भी इस पर सख्त रुख दिखाया है। 800 लोगों ने एडमिनिस्ट्रेशन से इस मामले की शिकायत की, तब जाकर ट्वीट हटाए जा सके।
लड़की फावेला नाम के एरिया में अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए गई थी। वहीं पर लड़की के ब्वॉयफ्रेंड ने उसे नशीले चीज दे दी। इसके बाद उसे रविवार सुबह होश आया। उसने देखा की तीस से ज्यादा लोग उसे घेरे हुए हैं। इनमें से कुछ के पास पिस्टल और राइफल भी थीं।
लड़की किसी तरह मंगलवार को अपने घर पहुंची। उसकी हालत देखकर परिवार वाले सब समझ गए थे पर उन्होंने बिना कुछ बोले उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया। फिलहाल, लड़की का ट्रीटमेंट जारी है। लड़की के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उसकी दादी ने कहा- वह बुरी तरह टूट चुकी है और सिर्फ रोती रहती है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है।
दो महीने बाद ब्राजील के रियो में ओलंपिक होने हैं। ऐसे में इस घटना ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 2012 में निर्भया केस के दौरान ब्राजील की मीडिया ने मामले को तूल देते हुए जबरदस्त तरीके से कवर किया था और भारत को महिलाओं के लिए खतरनाक जगह बताया था। पर वही ब्राजील की मीडिया अब इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है।
No comments:
Post a Comment