Tuesday, May 24, 2016

फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी कंपटीशन में लखनऊ फर्स्ट, भागलपुर व रांची भी शामिल

नई दिल्ली (सं.सू.)। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी के विजेता शहरों की घोषणा कर दी है। मंगलवार को जारी इस लिस्ट में लखनऊ पहले स्थान पर है। इसके अलावा वारंगल, धर्मशाला, चंडीगढ़ समेत 13 शहरों का चयन किया गया।

बता दें कि पहले टॉप 100 लिस्ट में लखनऊ अपना जगह बनाने में असफल रहा था। इसके बाद फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता के तहत 13 शहरों का चयन किया गया है। अबकी लिस्ट में लखनऊ को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

विजेता शहरों के क्रमवार नाम-
1. लखनऊ, 2. वारंगल, 3. धर्मशाला, 4. चंडीगढ़, 5. रायपुर, 6. कोलकाता, 7. भागलपुर, 8. पणजी, 9. पोर्ट ब्लेयर, 10. इम्फाल, 11. रांची, 12. अगरतला और फरीदाबाद का चयन हुआ है। इन शहरों का विकास स्मार्ट सिटी के तौर पर किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पीएम नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने देश के 100 शहरों को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की योजना बनायी है। इन सभी शहरों में आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस करने के अलावा विश्वस्तरीय व्यवस्था होगा।

No comments: