पटना (सं.सू.)। प्रदेश में अपराधियों के हौसले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। ताजा मामला बीती रात की है, जहां राजधानी पटना के दुल्हिन बाजार थाने के पास दो बाइक सवार 6 बदमाशों ने एक डॉक्टर की कार पर फायरिंग कर उन्हें अपहरण करने का प्रयास किया। इसमें विफल होने पर बदमाश उनकी कार लेकर फरार हो गए।
बदमाशों द्वारा किए गए गोलीबारी में डॉक्टर के ड्राइवर और कम्पाउंडर को गोली लगी है। दोनों घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, डॉ. पीके झा मंगलवार को पालीगंज से ऑल्टो कार से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार 6 बदमाश उनके पीछे लग गए। इसी बीच बदमाशों ने उन्हे रास्ते में रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं रूके। जिसके बाद बदमाशों ने दुल्हिन बाजार थाने के पास उनकी कार पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
इस घटना में एक गोली कार चला रहे ड्राइवर को लगी और दूसरी गोली उनके कम्पाउंडर को लग गयी। जिससे वो दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच मौका देखकर डॉक्टर वहां से भागने में कामयाब रहे। इसके बाद बदमाशों ने डॉक्टर की कार लेकर फरार हो गए। डॉ. पीके झा थाने में सकुशल हैं। बताया जा रहा है कि डॉ. पीके झा पालीगंज में एक निजी क्लिनिक में पिछले 10 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment