Monday, May 30, 2016

पत्रकार को धमकानेवाले जदयू एमएलसी ने महिला के साथ की छेड़खानी और मारपीट

पटना (सं.सू.)। जदयू के एमएलसी हीरा​ बिंद पर एक मुखिया प्रत्याशी के साथ मारपीट, लूटपाट व छेड़खानी का आरोप लगा है। आपको बता दें कि हीरा बिंद पर कुछ दिनों पहले भी बिहारशरीफ के एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था। तब पुलिस ने कुछ ही घंटों में उन्हें क्लीन चिट दे दिया था।

एक बार फिर उन पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक एमएलसी महिला मुखिया प्रत्याशी इन्दु देवी को पंचायत चुनाव के मैदान के हटने के लिए दबाव डाल रहे थे। जब इन्दु देवी ने चुनावी मैदान नही छोड़ा तो एमएलसी के सर्मथकों ने इन्दु देवी और उनके बेटे रणविजय कुमार को इतना पीटा कि वह अधमरे हो गए। घायल मुखिया प्रत्याशी ने हीरा बिंद समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस जांच कर रही है।

इन्दु देवी ने कहा कि वह पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी है। इसी को लेकर एमएलसी हीरा बिंद उन पर दबाव डाल रहे थे कि वह चुनावी मैदान छोड़ दे। मगर वह मैदान से नही हटी। उन्होंने कहा कि इसी के प्रतिशोध में जदयू के एमएलसी हीरा बिंद, इंदल बिंद और विसू बिंद हथियारों के साथ उनके घर में घुंस गए और उनके व उनके पुत्र को पीटा। मुखिया प्रत्याशी ने बताया कि जदयू एमएलसी उनके घर का सामना भी लेकर चलते बने। जख्मी रणविजय का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस मामले पर सफाई देते हुए एमएलसी हीरा बिंद ने कहा कि उनपर गलत आरोप लगाया जा रहा है। ​हिलसा थानाध्यक्ष के इशारे पर गलत मुकदमा दर्ज कर उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है।

No comments: