नई दिल्ली (सं.सू.)। दिल्ली पुलिस की बहादुरी
ने देश की राजधानी में निर्भया जैसा दूसरा कांड नहीं होने दिया। पुलिस
जवानों ने एक कार का पीछा कर बदमाशों के चंगुल से लड़की को सही सलामत छुड़ा
लिया। आरोपियों ने बुरी नीयत से लड़की और उसके दोस्त को लिफ्ट देने के
बहाने गाड़ी में बिठाया था।
छुड़ाई गई लड़की के दोस्त की मानें तो दिल्ली में एक बार फिर निर्भया कांड जैसी वारदात हो जाने की पूरी आशंका थी। जानकारी के मुताबिक बाहरी दिल्ली के बुराड़ी में शुक्रवार देर शाम एक लड़का और लड़की बस का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान एक सैंट्रो कार में सवार तीन बदमाश आए और दोनों को लिफ्ट देकर अपनी कार में बिठा लिया।
थोड़ी देर जाने के बाद लड़के और लड़की को शक हुआ। विरोध करने पर आरोपियों ने लड़के का मोबाइल फोन छीनकर उसे कार से बाहर धक्का दे दिया। किसी तरह खुद को संभालने के बाद लड़के ने पुलिस पीसीआर वैन को यह सूचना दी। इसके बाद 6 किलोमीटर तक लगातार पीछा करने के बाद कार को पकड़ लिया गया। पुलिस ने कार सवार तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर गाड़ी जब्त कर ली है।

No comments:
Post a Comment