Monday, February 1, 2016

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मांगा बिहार के लिए पूर्ण राज्य का दर्जा

पटना (सं.सू.)। बिहार के उप मुख्यमंत्री की एक गलती सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है। एक पोस्ट पर तेजस्वी के शिक्षा को लेकर मजाक उड़ाई जा रही है। तेजस्वी ने राघोपुर में भारत के सबसे लंबे पुल के कार्यारंभ के बाद अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट डाली थी जिसमें उन्होंने ऐसी गलती की है जिसके कारण सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।

तेजस्वी ने अपने पोस्ट में लिखा था कि अगर आप सकारात्मक राजनीति का परिचय देना चाहते हो और "सबका साथ, सबका विकास" नारे के हिमायती हो तो बिहार को पूर्ण राज्य का दर्जा दो। लोकसभा चुनाव पूर्व बड़ा उछल-उछल के पूर्ण राज्य का दर्जा मांग रहे थे, अब तो केंद्र में आपके बहुमत की सरकार है, बिहार की जनता ने आपको 31 सांसद एवं 7 केंद्रीय मंत्री दिये हैं।

उसके बाद तेजस्वी के बारे में सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि यह सब उनकी कम पढ़ाई की वजह से हुआ है। उन्हें पता होना चाहिए कि बिहार को पहले से ही पूर्ण राज्य का दर्जा है। इसे अब दर्जे की जरुरत नहीं है।

हालांकि, इस पोस्ट पर हंगामा होने के बाद तेजस्वी ने अपने पोस्ट में सुधार कर लिया है। अब वे केंद्रीय मंत्रियों पर कटाक्ष कर विशेष राज्य की दर्जे की मांग कर रहे हैं। दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान अपने दिये हलफनामे में तेजस्वी ने यह जिक्र किया था कि वे नौवीं पास हैं।

No comments: