Sunday, February 14, 2016

बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, आरा में ट्रेन को रोका


आरा (सं.सू.)। बिहार बीजेपी के उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या के विरोध में बीजेपी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। आरा में बीजेपी कार्यकर्ताओ ने आरा स्टेशन पर ट्रेन को भी रोका है। प्रदर्शन कर रहे बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने 13201-13202 राजेंद्र नगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को रोका और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बता दें कि बिहार के आरा जिले के सोनवर्षा में शुक्रवार देर शाम बिहार बीजेपी के उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अत्याधुनिक हथियारों से लैस अपराधियों ने ओझा को सरेराह गोली मार दी थी। इस हमले विशेश्वर ओझा के साथ मौजूद 2 और लोगों को अपराधियों ने गोली मार दी। ओझा के समर्थकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बिहार बीजेपी के उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या के विरोध में बीजेपी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। आरा में बीजेपी कार्यकर्ताओ ने आरा स्टेशन पर ट्रेन को भी रोका है। 2015 में विशेश्वर ओझा ने शाहपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था हालांकि वो चुनाव हार गए थे। बीजेपी नेता विशेश्वर ओझा पर कई आपराधिक मामले भी चल रहे थे।

No comments: