Saturday, February 20, 2016

नीतीश बताएं, राजबल्लभ अब तक फरार क्यों-मोदी

पटना (सं.सू.)। पूर्वउपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा कि एफआईआर के 10 दिन बाद भी दुष्कर्म के आरोपी विधायक राजबल्लभ यादव सहित इस मामले के किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है? बच कर कहां जाएंगे और यहां कानून का राज है, जैसे जुमले बोलने वाले मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि आखिर किसके दबाव में विधायक सहित अन्य अभियुक्तों को पुलिस गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं जुटा रही है?

मोदी ने कहा कि विधायक पुत्र अगर साक्ष्य मिटाने का आरोपी है तो फिर किसके इशारे पर उसे थाने से ही छोड़ दिया गया? पीड़िता के पिता को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तीन दिन तक थाने का चक्कर क्यों लगाना पड़ा? 9 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज हुई और अगले दिन पीड़िता ने अभियुक्त उसके मकान की पहचान कर ली तो फिर गिरफ्तारी के आदेश में चार दिन क्यों लगे? मेडिकल बोर्ड के गठन में 7 दिन क्यों लगे? मोदी ने कहा कि राजद के नालंदा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने विधायक के कोर्ट में सरेंडर करने की तिथि का ऐलान किया, उसे पुलिस ने केवल नोटिस थमा कर क्यों छोड़ दिया?

No comments: