Sunday, May 8, 2016

लखनऊ में दलित छात्रा से गैंगरेप, दो आरोपी आरिफ और जैर गिरफ्तार

लखनऊ (सं.सू.)। विश्वविद्यालय में पढ़ रही बीएससीकी छात्रा को उसके ही प्रेमी ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दोस्तों के हवाले कर दिया। तीनों ने नशे में बेसुध छात्रा से रेप किया और वीडियो फिल्म बना ली और उसे ब्लैकमैल करते रहे। परेशान छात्रा ने बुधवार रात वीमेन पावर लाइन 1090 में इसकी शिकायत की तो हड़कंप मच गया।

छात्रा का आरोप है कि वीडियो फिल्म यू-ट्यूब-व्हाट्स एप पर डालने की धमकी देकर तीनों उससे जबरदस्ती करते और घर से जेवर व रुपये मंगाते।

वीमेन पावर लाइन की डिप्टी एसपी बबिता सिंह ने मड़ियांव पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई के आदेश दिए। रात को ही एफआईआर दर्ज कर छात्रा के प्रेमी आरिफ और उसके दोस्त जैर को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे आरोपी पप्पू की तलाश में दबिश दी जा रही है।

छात्रा का कहना है कि आरिफ बीते वर्ष दिसंबर में घुमाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया था। वह उसे किसी मकान में ले गया जहां जैर और पप्पू भी थे। आरिफ ने उसे कोल्डड्रिंक दी, जिसे पीते ही बेहोशी छाने लगी। इसके बाद तीनों से उसके साथ बेहोशी की हालत में ही बलात्कार किया। छात्रा का कहना है कि कोल्डड्रिंक पीकर बेहोश होने की घटना के कुछ दिन बाद से ही जैर ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

No comments: