Monday, May 9, 2016

सरकार शुरू करेगी सालों से बंद पड़े सीमेंट प्लांट्स,सीमेंट मिलेगा १२० रु. बोरी

नई दिल्‍ली (सं.सू.)। केंद्र सरकार के द्वारा देश में कई चीजों को लेकर दाम कम करने को लेकर प्रयास किया जा रहा है। अब हाल ही में यह बात सामने आई है कि अब सरकार के द्वारा सीमेंट के दाम कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने की तयारी की जा रही है। बाजार से यह खबर सामने आ रही है कि प्राइवेट सीमेंट मैन्‍युफैक्‍चरर्स पर दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार के द्वारा बीते कई वर्षो से बंद पड़े 6 सीमेंट प्‍लांट खोलने पर विचार बनाया जा रहा है।

इसके साथ ही यह भी सुनने में आ रहा है कि सरकार इस कोशिश में लगी हुई है देश भर में सीमेंट के बैग की कीमत 120 रुपए तक पहुँचने के कामयाब हो जाए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की कंपनी सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के 6 प्‍लांट ऐसे है जोकि चल नहीं रहे है।

जबकि साथ ही यह भी बता दे कि इनकी उत्पादन क्षमता काफी अधिक है। बताया जा रहा है कि ये सभी प्लांट्स हैवी इं‍डस्‍ट्री मिनिस्‍ट्री के अधीन आते है। सरकार चाहती है कि इनका प्रोडक्शन फिर से गति में आए। इसके लिए मिनिस्‍ट्री ऑफ रोड एंड ट्रांसपोर्ट द्वारा सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के बीच समझौता किया जाना है। सीमेंट की खपत को सुनिश्चित करना भी इसका एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

No comments: