Saturday, May 7, 2016

50 लाख में लड़की खरीद कर बलात्कार करने वाला कांग्रेसी विधायक गिरफ्तार

नई दिल्ली (सं.सू.)। गोवा पुलिस ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं निष्कासित कांग्रेस विधायक अतानासियो मोंसेराते को कथित तौर पर एक नाबालिग को उसकी मां से 50 लाख रूपये में ‘खरीदने’ के बाद उससे बलात्कार करने के मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) कार्तिक कश्यप ने कहा, ‘मोंसेराते को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम जल्द ही उनकी हिरासत के लिए अदालत जाएंगे क्योंकि हमें उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि लड़की की मां को भी मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले में वांछित एक अन्य महिला फरार है। मोंसेराते अपराह्न 3 बजकर 10 मिनट पर अपराध शाखा अधिकारियों के समक्ष पेश हुए और उन्हें रात साढ़े आठ बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

No comments: