Thursday, May 5, 2016

हैरान रह गए नीतीश जब पीडिता ने दी अपने गैंग रेप की सीडी

पटना (सं.सू.)।  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ही सुशासन की पोल खुल गई। जब नीतीश के सामने आकर एक लड़की ने कहा कि अगर आपको विश्वास नहीं होता है तो देख लीजिए गैंगरेप की सीडी।

सोमवार को नीतीश जनता दरबार में लोगों की समस्या सुन रहे थे। तभी बांका की रहने वाली एक लड़की उनके पास शिकायत लेकर पहुंची। लड़की ने कहा कि मेरे साथ गैंगरेप हुआ है। केस दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

लड़की बोली आरोपी मुझे गैंगरेप की सीडी भेजकर धमका रहे हैं। सर अगर आपको विश्वास नहीं हो रहा है तो मैं सीडी लेकर आई हूं आप देख लीजिए। आरोपी लगातार मुझे केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। कहते हैं अगर किसी से शिकायत की तो सीडी बांट दूंगा। सीडी आरोपियों ने मेरे घर पर भेजी है।

पीड़ित लड़की बांका जिले के बाराहाट की रहने वाली है। सीएम के दरबार में वो अपनी मां के साथ शिकायत करने पहुंची थी। दरबार में मौजूद आईपीएस से प्रीता वर्मा को पीड़िता ने बताया कि अपराधियों ने किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप किया था।

पीड़ित लड़की का 12 फरवरी 2016 को उसके घर से अपहरण कर लिया गया था। उसके बाद उसे भागलपुर लाया गया। वहां उसके साथ गैंगरेप हुआ। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। सीएम नीतीश ने लड़की को कार्रवाई भरोसा देकर पुलिस अधिकारियों के पास भेज दिया।

No comments: