पटना (सं.सू.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की डिग्री विवाद पर उनका बचाव किया है। बीजेपी ने सोमवार को पीएम की डिग्री सार्वजनिक की थी। जिसे आप ने फर्जी बताया है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि यह सब निहायत ही निजी मसले हैं।
उन्होंने कहा कि इन सब चीजों से राजनीति का कोई सरोकार नहीं होता। ऐसे मामलों को उठाने का कोई मतलब नहीं है। सीएम ने कहा कि जो लोग भी इस तरह के मुद्दे उठा रहे हैं, उसका जवाब तो वहीं दे सकते हैं। नीतीश ने कहा कि मेरी राय में यह कहीं से भी उचित नहीं है राजनीति में नीतियों और सिद्धांतों पर बात होनी चाहिए ऐसे मसलों में पड़ने का कोई मतलब नहीं है।
नीतीश कुमार ने हाल ही में बीजेपी की बिहार इकाई पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि मुझ पर रोज निजी हमले किए जाते हैं। मुझे कटघरे में खड़े करने की कोशिश चलती रहती है।

No comments:
Post a Comment