पटना (सं.सू.)। बिहार के गया में साइड न देने पर हुई कहासुनी के बाद एक स्टूडेंट को गोली मारने के आरोपी जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो रॉकी को जिस घर से गिरफ्तार किया गया, वह उसके पिता बिंदी यादव का ही है। इस बीच, मारे गए स्टूडेंट आदित्य के पिता ने कहा है कि रॉकी तो जेल में भी पार्टी करेगा, नीतीश को उसे फांसी दे देनी चाहिए।
बता दें कि एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी ने साइड नहीं देने पर एक बिजनेसमैन के बेटे आदित्य सचदेव को गोली मार दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी रॉकी फरार था। इस मामले में पुलिस ने मनोरमा के पति बिंदी यादव और उसके बॉडीगार्ड को पहले ही अरेस्ट कर लिया है। बिंदी यादव को गया जिले में बाहुबली माना जाता है। उस पर पहले ही कई मामले दर्ज हैं।

No comments:
Post a Comment