Tuesday, May 10, 2016

आरोपी रॉकी यादव बोला- 'मैंने नहीं चलाई गोली, मैं तो दिल्ली में था'

गया (सं.सू.)। बिहार के गया में हुए रोडरेज केस में पुलिस के दावे के उलट आरोपी ने मामले में शामिल होने से साफ तौर पर इनकार किया है। हालांकि गया पुलिस ने संवाददाता सम्मेलन कर मंगलवार को कहा था कि आरोपी रॉकी यादव ने अपना आरोप स्वीकार कर लिया है।

आरोपी रॉकी यादव ने साफ तौर पर इससे इनकार करते हुए कहा कि मैंने गोली नहीं चलाई बल्कि घटना के वक्त तो मैं दिल्ली में था। इससे पहले 19 साल के छात्र आदित्य की हत्या के आरोप में जेडीयू एमएलसी के बेटे रॉकी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। रॉकी को सोमवार देर रात बोधगया स्थित उसके पिता के एक प्लांट से पुलिस ने गिरफ्तार किया। एसएसपी गरिमा मलिक ने मंगलवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी जानकारी दी।

इस बीच, आरोपी रॉकी यादव ने एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा है कि उसने गोली नहीं चलाई बल्कि घटना के वक्त तो वह दिल्ली में था।

गौरतलब है कि एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव ने अपनी नई लैंडरोवर गाड़ी को पास नहीं देने पर शनिवार रात स्विफ्ट कार सवार छात्र आदित्य राज सचदेवा को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई।

No comments: