Monday, May 9, 2016

डीयू के मुताबिक मोदी की डिग्री यूनिवर्सिटी रिकॉर्ड में, अब AAP मे मचा घमासान

दिल्ली (सं.सू.)। पीएम मोदी की फर्जी डिग्री के मामले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को फर्जी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को बचाने के लिए अमित शाह और अरुण जेटली ने कुछ हेरफेर किया है। 

लेकिन अब डीयू के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 1978 में BA पास किया और एक साल बाद 1979 में डिग्री दी गई।  डीयू के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड में है।  रिकॉर्ड में नरेंद्र दामोदर दास मोदी लिखा हुआ है और इसी नाम से डिग्री दी गई।

इस खबर के ठीक बाद अब आप पार्टी के अन्दर ही घमासान मच गया और अब जगहसाई से बचने के लिए के लिए केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि अमित शाह ने फर्जी डिग्री दिखाई है।

केजरीवाल ने राजनीति का स्‍तर गिराया वो देश से माफी मांगे केजरीवाल ने बिना सच जाने भ्रम फैलाया बीजेपी पत्र लिखकर केजरीवाल को कॉपी भेजेगी साथ ही अरुण जेटली ने कहा था कि केजरीवाल का बर्ताव गैर जिम्‍मेदाराना है मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में पढ़ाई की मोदी ने एबीवीपी दफ्तर में रहकर परीक्षा दी केजरीवाल जी ने आज अपने सामाजिक जीवन का स्‍तर गिराया है।

आशुतोष ने पलटवार करते हुऐ पीएम मोदी की डिग्री को फर्जी बताया आशुतोष ने कहा अमित शाह कोई भगवान नहीं, उनका इतिहास सबको मालूम BA और MA की डिग्री में अलग-अलग नाम।  बीए में नरेंद्र कुमार दामोदरदास मोदी, एमए में नरेंद्रदास दामोदरदास मोदी  1977 में बीए पास तो 1978 की डिग्री कैसे?  नाम बदलने की कानूनी पक्रिया होती है, नाम बदलने में हलफनामा देना होता है

No comments: